फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेशनल गेम्स...प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने साइकिलिंग वेलोड्रोम का निरीक्षण किया

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मनोज सरकार स्टेडियम में बने साइकिलिंग वेलोड्रोम को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी वेलोड्रोम रुद्रपुर और प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा। एसीएस ने यहां होने वाले राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम में नवनिर्मित साइकिलिंग वेलोड्रोम और बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत मनोज सरकार स्टेडियम में साइकिलिंग, वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं होनी है। देश का आठवां वेलोड्रोम यहां बनना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेल के लिए हो रहे निर्माण कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरे कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें