फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में हर्षोल्लास के साथ निकली डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा

काशीपुर में विभिन्न संगठनों और शिक्षण संस्थानों में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आंबेडकर जयंती पर भोगपुर के आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विषम परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त करके भारत को राष्ट्र निर्माण करने में योगदान दिया। शिवनगर, हरी नगर, ढकियां, जुड़का, कुंडेश्वरी, फिरोजपुर, पांडे कॉलोनी, खरमासी आदि गांव से बाबा साहब की झांकियां सजाकर यहां पहुंची। वहां पर समिति अध्यक्ष चंद्रहास गौतम, अशोक कुमार, अजय गौतम, विपिन कुमार, ऋषिपाल रवि, राम सिंह आदि मौजूद रहे। आदर्श जाटव कल्याण समिति की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अमित कुमार, धन सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे। टांडा उज्जैन में डॉ. आंबेडकर स्मारक ट्रस्ट ने जयंती मनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें