काशीपुर मंडी के क्रय केंद्र और मिलों में धान क्रय नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी गेट तालाबंदी कर दी। मंडी के अधिकारियों और मिल एसोसिएशन से वार्ता के बाद किसानों ने गेट खोल दिया लेकिन बाद में फिर बिफर गए। देर शाम शुक्रवार को धान तौलने के आश्वासन पर किसान मान गए।