फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मुरादाबाद में पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 80 कंपनियों में संकट; 60 उद्योगों के प्लांट बंद

मुरादाबाद में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सिडकुल पंतनगर के 80 कंपनियों में संकट गहरा गया है। 60 कंपनियों को प्लांट बंद करने पड़े हैं। आपूर्ति सुचारू होने पर छाए अनिश्चितता के बादलों के बीच कंपनियों ने वैकल्पिक व्यवस्था एलपीजी और सीएनजी कैप्सूल मंगवाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। आपूर्ति बंद होने से कंपनियों को रोजाना 200 से 300 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गेल इंडिया की पाइप लाइन से रुद्रपुर के ग्राम छतरपुर प्लांट तक पीएनजी आती है। यहां से इंडिया ऑयल-अडाणी गैस की ओर से सिडकुल की 80 कंपनियों में पीएनजी की सप्लाई की जाती है। इसके अलावा काशीपुर में चार कंपनियों में पीएनजी की सप्लाई होती है। रविवार को मुरादाबाद में रामगंगा नदी के बीच से गुजर रही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे पीनएनी आधारित कंपनियाें में काम बंद हो रहा है। मंगलवार को आटो और फूड इंडस्ट्री से जुड़ी 80 कंपनियों में उत्पादन प्रभावित रहा। कंपनियों को अपने प्लांट बंद कर कर्मचारियों की छुट्टी करनी पड़ी है। सिडकुल इंटर प्रिनियोर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा ने बताया कि सोमवार को किसी तरह इंडस्ट्री चल रही थ लेकिन मंगलवार को पीएनजी नहीं होने से प्लांट बंद कर दिए गए हैं। समस्या मुरादाबाद में पाइप लाइन फटने की है और यह समस्या बड़ी होने जा रही है। नदी में बाढ़ आने की वजह से लाइन ठीक नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें