रुद्रपुर में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के मुद्दे प्रमुखता से उठे। अध्यक्ष अजय मौर्या के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सवाल पूछे। उनका कहना है कि जिले के अधिकांश स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिससे बच्चों को खतरा बना है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने जल्द सर्वे कराकर स्कूलों की दशा सुधारने को कहा। इसी तरह जसपुर के जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र में समाज कल्याण अधिकारी न होने पर नाराजगी जताई। मांग की कि क्षेत्र में पूरे हफ्ते समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।