जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर-14 बालक वर्ग में मुर्गाझपट, बालिका वर्ग में कबड्डी, मुर्गाझपट, बैडमिंटन, बाॅस्केटबाल, फुटबाॅल, हैंडबाॅल अंडर-23 बालिका वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिताएं खेली गई। खेला महाकुंभ में ओवरऑल बालक और बालिका वर्ग में रुद्रपुर चैपियन रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन युवा कल्याण की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ का मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हो गया। वाॅलीबाल, बैडमिंटन, बाॅस्केटबाल, कबड्डी, मुर्गाझपट आदि खेलों मेें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।