फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: जिला शिक्षाधिकारी का सुदामालाल स्कूल में निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

काशीपुर में जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने राजकीय उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय सुदामालाल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को प्रत्येक कक्षा में अलग-अलग विषय के हिसाब से शिक्षण व्यवस्था करने, विषय की योग्यता रखने वाले शिक्षकों से पढ़ाने के निर्देश दिए। बुधवार को स्कूल के निरीक्षण दौरान जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यहां देखने को मिला है कि एक शिक्षक ही कक्षा को पढ़ा रहे हैं, यह उचित नहीं है। घंटे के हिसाब से विषय की योग्यता रखने वाले शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने से परिणाम भी बेहतर सामने आएंगे। साथ ही जूनियर स्कूल में कुछ शिक्षकों की दक्षता कम है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। कहा कि गलियों और घरों में संचालित होने वाले निजी विद्यालय की मान्यता जनसंख्या घनत्व के आधार पर तय होती है। आरटीई के मानक पूरे करने पर ही मान्यता दी जाती है। नियमाें का उल्लंघन करके संचालित होने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि ऐसा कोई विद्यालय संचालित हो रहा है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें