फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित, 52 दिव्यांगजनों को निशुल्क बांटे कृत्रिम अंग

भारत विकास परिषद देवभूमि महिला शाखा काशीपुर ने दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 52 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग बांटे। मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक काॅलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक सेवा अनुराग दुबलिश, प्रांतीय सचिव सेवा हरीश शर्मा, शाखा अध्यक्ष डाॅ. शिखा चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षा ने कहा कि भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाने और राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण को बढ़ावा देना संस्था का मूल उद्देश्य है। इसी के तहत शाखा ने 52 दिव्यांगजनों को निशुल्क कैलीपर्स और कृत्रिम अंग दिए। सचिव अनुजा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मुरादाबाद रामपुर, ठाकुरद्वारा, जसपुर काशीपुर, रामनगर आदि के दिव्यांग जनों ने कृत्रिम अंगों के लिए पंजीकरण कराया था। वहां पूर्व मेयर उषा चौधरी, कमल किशोर सिंघल, संजय रातू, मुक्ता सिंह, कौशलेश गुप्ता, डाॅ. शुनेश चौहान, डाॅ. मनीष अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें