फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने दीपक बाली

हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:46 PM IST

अखिल भारतीय महापौर परिषद की सत्र 2025 की नई कार्यकारिणी में काशीपुर के महापौर दीपक बाली को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद जिम्मेदारी सौंपी गई है। देशभर के 45 महापौरों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। दिल्ली स्थित परिषद कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के कार्यालय सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दीपावली के बाद आयोजित किया जाएगा। काशीपुर के महापौर बाली के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें