फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम और एसएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का जायजा

हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Jan 2025 12:16 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बिगवाड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। बिगवाड़ा मंडी में नगर निगम रुद्रपुर, नगरपालिका परिषद नगला, गदरपुर, बाजपुर, नगर पंचायत लालपुर, दिनेशपुर, गूलरभोज, केलाखेड़ा, सुल्तानपुर की मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिगवाड़ा मंडी से नौ नगर निकायों की मतदान पार्टियां रवाना होंगी। इनकी मतगणना भी यहीं होगी। ऐसे में सभी तैयारियां 20 जनवरी तक पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सभी पुख्ता व्यवस्थाएं हो जानी चाहिए। मतगणना कक्षों में जालियां लगाने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम में पर्याप्त लाइटिंग और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के साथ ही मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, सीओ आरडी मठपाल, ईई लोनिवि ओपी सिंह आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें