फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: सीएम धामी ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में बनेंगे सेनानी भवन

हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Dec 2025 01:04 PM IST

राज्य के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में सेनानी भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने राम सुमेर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। रुद्रपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि आज हम सब एक ऐसे व्यक्ति की स्मृति में एकत्र हुए हैं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसके अलावा लालपुर-नगला मोटरमार्ग से आंबेडकर कॉलोनी तक सड़क का डामरीकरण होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें