रुद्रपुर के सिडकुल के सेक्टर-6 स्थित बैटरी बनाने वाली पायलट इंडस्ट्रीज के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग कंपनी से सटी आरआर पैकेजिंग में बैटरी चार्ज के लिए लगाए पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कंपनी प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के चार और निजी कंपनी के तीन वाहन आग बुझाने में जुट गए।