रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट गेट पर बंगाली समाज के लोगों ने धरना दिया। उन्होंने बंगाली समुदाय के नम शूद्र, पौंड और मांझी उपजाति के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि जब से सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था की है तब से बच्चे छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। बच्चों को गुरुचान्द ठाकुर के नाम से बनाए गए स्मृति कोष का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने दो करोड़ का फंड से से शुरू किया था और इसके ब्याज से बच्चों को छात्रवृति दी जाती थी। लेकिन कुछ सालों से इसे देना बंद कर दिया गया है। इसका ब्याज ही करोड़ों में पहुंच गया है। उन्होंने दोनों समस्याओं को हल करने की मांग की है।