फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग, कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

काशीपुर में कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पर अंकिता भंडारी हत्याकांड खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल व उत्तराखंड प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार की सुबह 11 एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम एफआईआर दर्ज करने और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग की। कहा कि 3 साल 3 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा नहीं मिली है। यहां पर मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, उमेश जोशी, अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी, शाह आलम, आरसी पांडे, जितेंद्र सरस्वती, अजीत शर्मा, महेंद्र बेदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें