फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनशनकारी को अस्पताल ले जाने आए तहसीलदार बैरंग लौटे

सिडकुल की कंपनियों में श्रम कानूनों का पालन कराने और उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर डाल्फिन मजदूर संगठन के नेतृत्व में श्रमिकों का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे छह श्रमिकों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। सोमवार को अनशन पर बैठी महिला श्रमिक पिंकी गंगवार की तबीयत काफी बिगड़ गई। सूचना पर तहसीलदार दिनेश सिंह कुटौला और कोतवाल मनोज रतूड़ी एंबुलेंस के साथ आंदोलन स्थल गांधी पार्क पहुंचे। पिंकी गंगवार से अनशन खत्म करने का आग्रह किया। गंगवार ने सरकार और प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए खूब खरीखोटी सुनाई। कहा कि मांगें पूरी होने से पहले वह अनशन समाप्त नहीं करेंगी, न अस्पताल जाएंगी। पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में श्रमिकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। अनशनकारियों के रुख को देखते हुए तहसीलदार वापस लौट गए। यह दूसरा मौका है, जब तहसीलदार को वापस लौटना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने जनगीत गाकर सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार, महासचिव वीरू सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। पिंकी गंगवार के साथ ही कृष्णा देवी, प्रेमवती, पुष्पा, राम अवतार, देव कुमार आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें