फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल... डीएम ने स्टेडियम के भीतर और बाहर हो रहे निर्माण कार्य को 25 जनवरी तक पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय खेल के तहत स्टेडियम के भीतर और बाहर हो रहे निर्माण कार्य के अवशेष काम 25 जनवरी तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। पेंटिंग और ब्रांडिंग का कार्य भी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शनिवार को जिला सभागार में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी प्रबंधक को खिलाड़ियों, तकनीकि स्टाफ और वीवीआईपी के लिए उचित और पर्याप्त आवास व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा प्रत्येक चिह्नित होटलों में उचित भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए। खिलाड़ियों को लाने-लेजाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें