राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर रुद्रपुर में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में 2306 लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई। शिविर में 350 मरीजों की ओपीडी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पखवाड़े का डिजिटली शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम दो अक्तूबर तक देशभर के जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित होंगे। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह देश का अब तक का बड़ा स्वास्थ्य अभियान होगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े का लाभ जनता को मिलेगा। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दायित्वधारी तरुण दत्ता, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ दिवेश शाशनी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. डीपी सिंह आदि मौजूद थे।