खटीमा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में विकास राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ । शिविर में 1583 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 19 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का जनता के द्वार जाकर समाधान करना है, ताकि जनता को अनाआवश्यक विभागों के चक्कर न लगाने पड़े। शिविर में 24 विभागों के स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क जांच कर मरीजों को दवा भी वितरित की गई व एक्सरे भी किए गए। 509 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच टीकाकरण,18 लोगों के श्रम कार्ड बनाए,18 लाभार्थियों को टूल कीट, कंबल,छाता वितरण,25 आधार कार्ड अपग्रेड किए। शिक्षा विभाग की ओर से बालिकाओं को साइकिल चेक व 115 बच्चों को पुस्तक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न पेंशन के 26 फार्म भरवाए गए। वहां पर एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, बीडीओ संजय गांधी, जितेंद्र राणा, भावना कुंवर, मो रफीक, सतीश भट्ट,जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी आदि थे।