युवाओं के लिए पैराग्लाइडिंग में खुल रहे करियर के नए द्वार:सीएम धामी टिहरी झील ने एक बार फिर उत्तराखंड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया है। चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल और नेशनल एसआईवी चैंपियनशिप का कोटीकाॅलोनी में भव्य समापन हुआ। एसआईवी नेशनल चैंपियनशिप में उत्तरकाशी के कपिल नौटियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।