सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत नैनबाग टिहरी पहुंचकर जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री का समिति की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सीएम को कोट एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएम ने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग किमी 10 से ठक्कर कुदाऊं, खास कुदाऊं होते हुए स्वेल चक तक चार किमी मोटर मार्ग निर्माण , गरखेत में स्थार हैलीपेड निर्माण, जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की।