प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को घनसाली में कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घनसाली बस अड्डे से इंद्रमणि बडोनी चौक तक रैली निकालकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।