फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यूरी गांव के जंगलों में लगी आग, महिलाएं जान जोखिम में डाल बुझा रही, वीडियो में देखें

Thu, 28 May 2026 01:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

टिहरी जनपद की पोखाल रेंज अंतर्गत स्यूरी गांव के आसपास के जंगलों में अचानक आग लग गई। दोपहर में तेज हवाओं को कारण आग तेजी से फैलने लगी तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान जमुना राणा ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद जंगलों में उतर गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। प्रधान जमुना राणा ने बताया कि सुबह से ही गांव के आसपास के जंगल धधक रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला और काफी हद तक आग बुझाने में सफलता भी मिली है। हालांकि जंगल के कई हिस्सों में अब भी आग सुलग रही है, जिसे बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग न लगाए। वनाग्नि से हजारों बेजुबान वन्यजीवों की जान चली जाती है और धुएं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार लग रही आग से क्षेत्र में गर्मी भी बढ़ गई है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पोखाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि ढुंगमंदार क्षेत्र के स्यूरी गांव के आसपास सुबह से आग लगी हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है और ग्रामीण भी विभाग का सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें