फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन

टिहरी बांध की झील कोटी कालोनी में 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उदघाटन किया। इस दौरान विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी बांध की झील में भी जल्द सी प्लेन उतारने की प्रक्रिया चल रही है। देशभर के 19 पुलिस बलों के करीब 400 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रातभर से हो रही भारी बारिश के कारण ही सीएम धामी उद्घाटन के लिए टिहरी नहीं पहुंच पाए। ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी आईटीबीपी को सौंपी गई है। आज आठ अप्रैल से शुरू हुई पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स में शामिल होने वाली सभी 19 टीमों में शामिल आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल, आंध्रा प्रदेश पुलिस, अंडमान पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जेएंडके पुलिस, महाराष्ट्रा पुलिस, मणिपुर पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस, ओडिसा पुलिस, पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, तमिलनाडू पुलिस, तेलांगाना पुलिस और यूपी पुलिस के 440 महिला और पुरुष खिलाड़ी टिहरी पहुंच हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें