भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ स्थानीय लोगों का सड़क पर गुस्सा फूट पड़ा। बीते दिनों प्रसव के बाद अनीशा रावत व रवीना कठैत की मौत से लोग गुस्से में है। शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ता जा राह है। विरोधस्वरूप स्थानीय लोगों ने टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर दो घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।