फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी में भी निकली यात्राएं

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिला मुख्यालय में आयोजित तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली का शुभारंभ बास्केटबॉल ग्राउंड, आर्मी कैंट से हुआ और यह गुलाबराय मैदान तक पहुंची। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रैली को रवाना किया। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने करीब 50 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने का अवसर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें