फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साणेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय महा पूजन में शामिल हुए जिलाधिकारी

सिल्ला बामण ग्राम स्थित श्री साणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय महा पूजन में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्थानीय ग्रामीणों के आमंत्रण पर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान श्री सिल्लेश्वर महादेव का पारंपरिक रूप से जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र की आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए इस मंदिर क्षेत्र को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि इस पौराणिक धरोहर को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों हेतु विधायक निधि एवं जिला योजना से कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस मंदिर हेतु मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 25 लाख रुपये की धनराशि से उच्च गुणवत्ता के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें