चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा अपने मैती गांव बीरों से संगूड, नैणी पौडार, क्यार्क बरसूड़ी और जमेथी होते हुए वापस बीरों गांव पहुंची। यात्रा समिति ने बताया कि एक जनवरी से 26 गांवों की देवरा यात्रा प्रारंभ होगी। सभी गांवों के भ्रमण के बाद यात्रा अपने मूल गांव बीरों देवल पहुंचेगी, जहां गांव में भ्रमण किया जाएगा। इसके पश्चात 15 से 23 फरवरी तक मंदिर परिसर में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होगा। 22 फरवरी को जलयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 24 फरवरी को चण्डिका महावन्याथ देवरा यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा