केदारनाथ धाम में गुजरात के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने प्रशासन से शव को हेलिकॉप्टर से जिला अस्पताल भेजने की मांग की। मगर शव ले जाने में देरी होने पर परिवारजनों ने जिला प्रशासन पर उन्हें नजर अंदाज करने के आरोप लगाए थे। वायरल हुए वीडियो पर जिला प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है। प्रशासन ने कहा कि अपनी ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।