रुद्रप्रयाग में राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अवतार सिंह राणा के गांव रुमसी में उक्रांद के जिला कार्यकारिणी सदस्य व कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पांडव लीला में शमिल हुए व पांडव पश्वों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्व. राणा के परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और राज्य आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अवतार सिंह राणा का बलिदान और संघर्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका गांव और परिवार लगातार आंदोलन की भावना को जीवित रखे हुए है। जो वाकेई सराहनीय है।