फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triyuginarayan: शिव पार्वती की विवाहस्थली में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

त्रियुगीनारायण में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। साथी ही अधिक संख्या में युवा भी शादी कर रहे हैं। बुधवार को यहां 51 जोड़ों ने सात फेरे हुए और वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। तीर्थपुरोहित समिति के पूर्व सचिव सर्वेशानंद भट्ट ने बताया कि बुधवार को 51 जोड़ों ने यहां शादी की। कपाट खुलने के बाद से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। त्रियुगीनारायण के व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यापार को नई गति मिली है। इससे लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ है और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में काफी तेजी आई है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें