फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र के होटल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, स्ट्रेचर से कंधों पर लेकर पहुंचे चोपता

तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देते हुए सुरक्षित नीचे पहुंचाया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चमोली के दिनेश सिंह (45) की होटल में अचानक तबियत बिगड़ गई। होटल स्वामी से सूचना मिलने पर डीडीआरएफ टीम तुंगनाथ पहुंची। टीम को मौके पर व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसे ऑक्सीजन देने के बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से चोपता लाया गया। इसके बाद स्थानीय वाहन से उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें