फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालय से निचले जंगलों की तरफ लौट रहे चरवाहे

रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 01:48 PM IST

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठण्ड पड़ने के साथ ही, भेड़ व बकरी पालक जिन्हे आम भाषा में गडरिया या फिर चरवाहों के रूप में जाना जाता है, वे निचले इलाको की तरफ आने लगे हैं। गर्मियों में उच्च हिमालय के बुग्यालों में वक्त बिताने और घरों के पास रहने के बाद उन्हें शीत शुरू होते ही ऋतू प्रवास के लिए निचले इलाकों के जंगलों में जाना पड़ता है। अब ये बसंत शुरू होने तक इन क्षेत्रों में प्रवास करेंगें । उच्च हिमालय के ये चरवाहे शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव चिनग्वाड़ और उससे सटे मध्य जंगलों की तरफ रुख करते हुए दिखे। 200 से अधिक भेड़-बकरियों, मेमनों, भोटिया कुत्तो की सुरक्षा के बीच घोड़ों पर अपना सामन लाद ये सुबह जंगलों की तरफ जाते दिखे। अब ये कुछ दिन इन्ही ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में अपना जीवन यापन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें