फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: ग्वेफड़ में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना पूरी होने पर जल अर्पण दिवस मनाया गया। गांव में अब हर नल से नियमित जल आपूर्ति शुरू हो गई है। कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे। गांव में योजना के पहले चरण में 11 लाख और दूसरे चरण में 60 लाख रुपये खर्च किए गए। करीब 70 लाख की लागत से पूरी पेयजल योजना तैयार कर कार्यदायी संस्था जल संस्थान ने इसे ग्राम पंचायत को सौंप दिया। अब योजना का स्वामित्व ग्राम पंचायत के पास रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें