फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, डीएम कार्यालय में रखा गया दो मिनट का मौत

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट रुद्रप्रयाग परिसर में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा शहीदों के बलिदान को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना से निर्वहन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें