जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बृहस्पतिवार को राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज चोपड़ा में नशा मुक्ति विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, समाज एवं आर्थिक स्थिति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वहीं उन्होंने नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न विधिक प्रावधानों एवं सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पैराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को नालसा वीर परिवार योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई।