फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: शहीदी दिवस पर स्वच्छता अभियान और पदयात्रा, 300 किलो कूड़ा किया एकत्र

शहीदी दिवस के अवसर जनपद में दो दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम व जन जागरूकता कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। मेरा युवा भारत एवं भारत सरकार के तत्वाधान में चले इस दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर करीब 300 किलोग्राम कूड़ा एकत्र किया गया। वहीं जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही पेट्रोल पंप से रुद्रा बैंड तक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम् और भारत माता की जय जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। दोनों दिनों के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद, रुद्रप्रयाग के सभी सफाई कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें