फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकथाम के लिए जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित 21 फरवरी को हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में नकल की रोकथाम और परीक्षाओं को शान्तिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला कार्यालय में बैठक अहम आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने की जिनमें जनपद के सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस उपाधीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने बताया कि परिषदीय परीक्षा के लिए जनपद में 69 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, इनमें 4 संवेदनशील तथा 65 सामान्य परीक्षा केन्द्र है। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक सम्पन्न होंगी। बताया कि जनपद में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 6521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें से हाईस्कूल के 3306 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10। वहीं इण्टरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थी 3180 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 25 सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केन्द्र सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक आदि की नियुक्ति की जा चुकी है। बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं हेतु जनपद में 2 संकलन केन्द्र रा. इं.का.रतूड़ा एवं अ.उ.रा. इं.का.अगस्त्यमुनि बनाये गये हैं। प्रभावी निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जनपद व विकासखण्ड स्तर पर सचल दल का गठन किया जा चुका है। जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों को उत्तर पुस्तिका एवं गोपनीय सामाग्री वितरित की जा चुकी है। जनपद स्तर पर त्वरित सूचनाओं अथवा समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम का निर्माण किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें