रुद्रप्रयाग। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी में बहुउद्देशीय शिविर “प्रशासन गांव की ओर” का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही मौके पर आवेदन, शिकायत और समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में 9 विवाह पंजीकरण, 30 परिवार रजिस्टर, 25 आधार कार्ड, 1 स्थाई निवास, 4 कृषि प्रमाण पत्र और 1-1 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। लगभग 400 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। बाल विकास विभाग द्वारा छात्राओं को किट वितरित की गई और ग्रामीणों को भूदेव मोबाइल एप के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जनसुनवाई में 30 में से 23 समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कॉलेज का नाम श्री श्याम शास्त्री जी के नाम करने का आग्रह किया, जिस पर जिलाधिकारी ने शासन को प्रस्ताव पुनः भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शिविर में कचरा निस्तारण, कृषि भूमि में जंगली जानवरों द्वारा फसल क्षति और सोलर लाइटों की खराबी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को 10 ग्राम पंचायतों में तीन दिन के भीतर सोलर लाइटों का निरीक्षण और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।