जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम डांगी विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कल्याणकारी योजनाओं व राजस्व संबंधी विषयों पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श दिया। इस दौरान पैराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अल्पसंख्यक अधिकारों, समानता और भेदभाव से संरक्षण विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।