फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बारिश और भूस्खलन से प्रभावित जखोली के पूर्व प्रमुख ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

विकासखंड जखोली की सिलगढ़ और बांगर पट्टियों में मंगलवार रात हुई अतिवृष्टि और भूस्खलन से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। घरों में मलबा घुसने से आवासीय भवन, गौशालाएं और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि बरसिर-बधाणी मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा आने से प्रभावित हुआ है। ग्राम पंचायत पौंठी के ह्यूना तोक में करीब 10 परिवारों के घरों में मलबा घुस गया, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचा। पौंठी गांव, मुन्याघर और खलियाण बांगर के पास गदेरों के उफान से सड़क को क्षति पहुंची और मलबा घरों व खेतों तक पहुंच गया। वहीं धारकुड़ी बांगर में धान की फसल को नुकसान हुआ, जबकि लिस्वाल्टा गांव में भूस्खलन से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने बुधवार को राजस्व और कृषि विभाग की टीम के साथ पौंठी, ह्यूना, मुन्याघर, खलियाण, लिस्वाल्टा, जखवाड़ी, सन और धारकुड़ी बांगर गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें