अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर कांग्रेस द्वारा लगातार तथ्यहीन, भ्रामक और घृणित राजनीति की जा रही है। रविवार को मुख्यालय बाजार पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने इस जघन्य अपराध में त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है। कहा कि यह न्याय, सुशासन और कानून के राज का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस को सत्ता में रहते न्याय की परिभाषा भी याद नहीं थी और वो आज झूठ, अफवाह और सोशल मीडिया के शोर के सहारे प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन करने में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष रीना बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकीम अहमद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह नेगी, दलबीर सिंह नेगी, मनोज राणा, राजेंद्र डिमरी, सैन सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थे।