फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: सौरगाड़ नदी में छोड़े गए 20 हजार महाशीर मत्स्य बीज

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर जनपद में जलीय जैव विविधता के संरक्षण के तहत मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20 हजार महाशीर मत्स्य बीज छोड़े गए। मत्स्य बीज भीमताल मत्स्य प्रजनन केंद्र से लाकर नदी में संचय किए गए। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महाशीर राज्य की महत्वपूर्ण और दुर्लभ मत्स्य प्रजातियों में शामिल है। इसके संरक्षण और संवर्धन से नदियों के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती मिलेगी और भविष्य में मत्स्य उत्पादन के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें