फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरा जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। पशुपालन विभाग की ओर से घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क किया जा रहा है, जबकि डेंजर जोन क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य तेज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है, साथ ही विभिन्न पड़ावों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें