अगस्त्यमुनि में मंगलवार को मंदाकिनी शरदोत्सव का समापन भव्य रूप से हुआ। मेले के अंतिम दिन का उद्घाटन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन दिवस पर केदारघाटी मंडाण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन “महिला चक्रव्यूह” ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।