फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: संगम व्यू प्वाइंट पर यात्रियों से मिले जिलाधिकारी, लिया फीडबैक

Alka Tyagi Updated Thu, 04 Jun 2026 04:01 PM IST

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित संगम व्यू प्वाइंट पहुंचकर केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों का फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रियों से यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव भी साझा किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए। जिले में संचालित केदारनाथ यात्रा के दौरान अब तक 10,69,717 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की टीमें तैनात हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें