रुद्रप्रयाग। बारिश और मौसम की चुनौती के बावजूद बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था अडिग बनी हुई है। श्रावण माह शुरू होने के साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। देशभर से कांवड़िए भी बाबा केदार पर जलाभिषेक के लिए धाम पहुंच रहे हैं। शनिवार एक अगस्त को 1,970 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। वहीं इस यात्रा सत्र में अब तक 14,21,789 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।