फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पहली बार धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में होली अवकाश घोषित होने से पूर्व छात्रसंघ की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ढोल-दमाऊ की पारंपरिक थाप और रंग-गुलाल के बीच परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने कहा कि महाविद्यालय में दूर-दराज के गांवों से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, ऐसे में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार होली मिलन समारोह को आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में इस तरह का आयोजन कभी धूमधाम से नहीं हुआ था। कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता गणेश गोस्वामी ने भी उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों के साथ होली खेली और सभी को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-दमाऊ की गूंज पर छात्र-छात्राएं पारंपरिक धुनों पर थिरकते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें