फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हाईवे पर गिवारी गांव का ‘हिलान्स कैफे’ बना महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिवारी गांव में स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित हिलान्स कैफे एवं रेस्टोरेंट महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार का सफल उदाहरण बन रहा है। जिला प्रशासन, एनआरएलएम और हिमोउत्थान सोसायटी के सहयोग से शुरू किया गया यह कैफे पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है। कैफे के संचालन में 5 से 7 महिलाएं कार्यरत हैं। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में हिलान्स कैफे के माध्यम से लगभग 14 लाख रुपये की आय अर्जित की गई है, जो महिलाओं की सफलता को दर्शाता है। खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। वहीं कैफे का संचालन कर रही बीरा देवी ने बताया कि यहां पूरी तरह ऑर्गेनिक पहाड़ी भोजन तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि समाज में उनका आत्मविश्वास और पहचान भी मजबूत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें