फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हाईवे पर गाय को वाहन ने मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही बेजुबान को युवकों ने दी नई जिंदगी

तिलवाड़ा के पास केदारनाथ हाईवे के नौलापानी में बीते दिनों एक गाय को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया, जिससे उसके आगे के दोनों पैर टूट चुके हैं। गाय बुरी तरह से घायल अवस्था में जीवन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। ऐसे में सूचना मिलने पर गौ रक्षा विभाग ने पशुपालन विभाग के सहयोग से घायल गाय का ट्रीटमेंट कर गोसदन पहुंचाया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन से की है। मंगलवार को गौ रक्षा विभाग, पशुपालन और नगर पंचायत तिलवाड़ा की टीम ने केदारनाथ हाईवे के नौलापानी में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी निराश्रित गाय का ट्रीटमेंट किया। उपचार के दौरान टीम ने वाहन की चपेट में आई घायल गाय के आस-पास आग जलाई, जिससे घायल गाय को ठंड से राहत मिले। पशु पालन विभाग की टीम की मदद से घायल गाय के पैरों का उपचार कर दवाईयां भी दी गई। इसके बाद तिलवाड़ा नगर पंचायत के वाहन से घायल गाय को गोसदन पहुंचाया गया। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर सैकड़ों की संख्या में निराश्रित गौवंश घूम रहे हैं। रात के समय शराब के नशे में अज्ञात वाहन चालक इन्हें कुचल रहे हैं, जिससे कभी-कभार इनकी मौत तो कभी ये गंभीर घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें