पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में शनिवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा समग्र शिक्षा अभियान उत्तराखंड के तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए एसटीईएम (STEM) विषय पर आधारित इस महोत्सव में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया।